फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव भूरथला में बना खेल स्टेडियम उपेक्षा के चलते बदहाल

Sun, 10 Nov 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 21रेवाड़ी। भूरथला स्टेडियम के भवन की खराब दशा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। उपमंडल के गांव भूरथला में 17 वर्ष पूर्व पांच एकड़ में बना स्टेडियम अनदेखी के कारण बदहाल है। स्टेडियम का भवन जर्जर हो गया है। मैदान पर झाड़ियां उग गई हैं। यहां बिजली व पानी तक की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते खिलाड़ी यहां अभ्यास नहीं कर पाते हैं।
स्टेडियम में कोच और चौकीदार की नियुक्ति नहीं है। यहां बिजली और पानी की व्यवस्था कराने की मांग की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। यहां न तो कोच व चौकीदार हैं और न ही खेल संसाधन मुहैया कराए गए हैं। गांव के पूर्व सरपंच श्योराज यादव ने बताया कि पंचायत ने करोड़ों रुपये की जमीन इस उद्देश्य से दी थी कि स्टेडियम बनने पर गांव के बच्चे खेल में आगे बढ़ेंगे लेकिन संसाधनों के अभाव में युवाओं को स्टेडियम का लाभ नहीं मिल रहा है। बीडीपीओ नाहड़ अनिल यादव ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। स्टेडियम को अभी विभाग के हवाले नहीं किया गया है। बिजली व पानी की व्यवस्था विभाग को करवानी होगी।
विज्ञापन



वर्जन:
भूरथला में बने स्टेडियम को पंचायत विभाग ने खेल विभाग को अभी तक हवाले नहीं किया है, जिसके कारण वहां खेल विभाग सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। -मदनपाल, जिला खेल अधिकारी रेवाड़ी।
-






- स्टेडियम में सुविधाएं नहीं होने से भूरथला व जाहिदपुर गांव के युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। स्टेडियम की दशा को सुधारना चाहिए। -थावर सिंह


-स्टेडियम में अगर खेल संसाधन मुहैया कराए जाएं तो भुरथला, जाहिदपुर समेत छह गांवों के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। प्रशासन की उपेक्षा के चलते स्टेडियम की दशा नहीं सुधर रही है। -राजेश कुमार


-जब स्टेडियम का निर्माण हुआ था तो उम्मीद जगी थी कि गांव के बच्चे खेल में आगे जाएंगे लेकिन यहां सुविधा के नाम पर सिर्फ भवन है। खेल संसाधन नहीं है जिससे खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। -प्यारे लाल यादव
विज्ञापन



-खेलों में युवा कम नहीं है, लेकिन प्रशिक्षकों के अभाव में वह आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ना ही उन्हें कोई आगे रास्ता बताने वाला है। मांग है कि यहां पंचायत जमीन पर बने स्टेडियम में खेलों कि हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। -रामसिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें