फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस का किया घेराव

Tue, 19 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 37एसपी ऑफिस का घेराव करते भिवाड़ी के लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवाड़ी। पति के साथ 10 अगस्त को की गई मारपीट के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग को लेकर एनवीएल कोरल सोसाइटी निवासी महिला प्रीति छौंकर ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण को ज्ञापन सौंपा। इसमें थाना भिवाड़ी और थानाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला के समर्थन में बड़ी संख्या में लोगों ने एसपी आफिस का घेराव किया।
लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस आरोपियों के साथ मिलीभगत कर रही है और उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रीति ने ज्ञापन में बताया कि 10 अगस्त को शाम करीब 6:30 बजे उनके पति विरेंद्र कार से टोल रोड भिवाड़ी से एमवीएल कोरल सोसाइटी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी स्कॉर्पियो सवार 6-7 व्यक्तियों ने पीछाकर पति की गाड़ी को टक्कर मारी। विरोध पर आरोपियों ने उनके पति से मारपीट की और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। सोसाइटी के गार्ड और आसपास की भीड़ ने हस्तक्षेप कर आरोपियों को भगा दिया। तुरंत 100 नंबर पर दी लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


प्रीति ने कहा कि पुलिस की इस कार्यशैली से एमवीएल कोरल सोसाइटी के निवासियों में आक्रोश है। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी प्रशांत किरण ने ज्ञापन लेने के बाद मामले की जांच के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें