खाटूश्याम की यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद
भिवाड़ी। खाटूश्याम प्रभु के दसवें संकीर्तन महोत्सव के उपलक्ष्य में नोला धाम श्याम मंदिर प्रांगण में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया गया। सुबह मंदिर प्रांगण से कलश व ध्वजा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों पुराना बस स्टैंड, नूह चौक, झिवाना चौक और मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर पहुंची। श्री श्याम कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम मित्तल ने बताया कि यह आयोजन खाटू वाले श्याम प्रभु के दसवें संकीर्तन महोत्सव की शृंखला में किया गया है।