श्याम यादव की भतीजी को आशीर्वाद देते सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा गांव सहादतनगर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व चेयरमैन श्याम यादव के बड़े भाई पवन कुमार की पुत्री मोनिका के विवाह समारोह में हिस्सा लिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि श्याम यादव और उनके परिवार से उनके पारिवारिक संबंध लंबे समय से जुड़े हुए हैं। स्वतंत्रता सेनानी पृष्ठभूमि से जुड़े इस परिवार ने हमेशा कोसली क्षेत्र और पार्टी की सेवा की है। मौके पर बादली के विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव, जगदीश यादव, दीवान सिंह चौहान, ओम प्रकाश डाबला, सरिता शेखावत, जिला पार्षद विनोद गोला, जवान सिंह महरा आदि मौजूद रहे।