बावल। बावल थाना क्षेत्र के गांव झाबुआ में बाइक पर आए तीन युवकों ने एक दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने आगजनी का केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में झाबुआ निवासी महाबीर ने बताया कि उसने बस स्टैंड पर तीन दुकानें बनाई हुई हैं। दो दुकानों में उसने सरसों के कट्टे व अन्य सामान रखा हुआ है। रात के समय बाइक पर तीन युवक वहां आए। उनके हाथों में पेट्रोल की बोतल थी। दुकान के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए। ग्रामीणों ने आग लगी देखकर मौके पर जाकर आग बुझाई। दुकान का दरवाजा और एक चारपाई आगजनी में जल गए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।