फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसएचओ ने आधार कार्ड की कॉपी दिलाकर महिला को दिलवाई परीक्षा

Mon, 06 Jul 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जानकारी देते परीक्षार्थी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दौरान रविवार को अहीर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एसएचओ सिटी सूबे सिंह ने एक महिला अभ्यर्थी को आधार कार्ड की कॉपी निकलवाकर उसे परीक्षा दिलवाई। महिला अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंची तो पता चला कि वह आधार कार्ड भूल गई है। बिना आधार कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सकता था। आसपास साइबर कैफे और फोटोकॉपी की दुकानें बंद होने से वह परेशान हो गई। इसकी जानकारी होने पर एसएचओ सिटी सूबे सिंह अभ्यर्थी को सरकारी वाहन से सिटी थाना पहुंचाया, जहां पुलिस थाने के सिस्टम से उसके आधार कार्ड का प्रिंट निकालकर उपलब्ध कराया गया। इसके बाद महिला को अहीर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचाया और वह परीक्षा में शामिल हो सकी। महिला ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें