फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनाज मंडी का बदलेगा स्वरूप, 6.43 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी

विज्ञापन
फोटो : 1अनाज मंडी का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। आने वाले समय में अनाज मंडी का स्वरूप पूरी तरह बदलने जा रहा है। मंडी क्षेत्र की सुरक्षा और सुंदरता को देखते हुए सरकार ने करीब 6 करोड़ 43 लाख रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। इन कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। मंडी परिसर के चारों ओर 1500 मीटर लंबी और सात फीट ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। इस पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यह दीवार मंडी की पहचान को नया स्वरूप देगी और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी। रोजाना किसानों और व्यापारियों के आने-जाने के चलते उनके वाहनों व अनाज की सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी। लंबे समय से जर्जर हालत में चल रहे किसान भवन की मरम्मत के लिए 22 लाख रुपये का टेंडर जारी हुआ है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद किसानों और कर्मचारियों के बैठने व मीटिंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
गिरेगी पुरानी बिल्डिंग, बनेगी नई तीन मंजिला इमारत
मंडी की मौजूदा मार्केट कमेटी बिल्डिंग, जो वर्ष 1981 में बनी थी, अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। इसे गिराकर 4 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से नई तीन मंजिला आधुनिक इमारत का निर्माण होगा। इसमें बैठक कक्ष, आधुनिक कार्यालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे किसानों, व्यापारियों और अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

स्टाफ क्वार्टर भी होंगे दुरुस्त
लंबे समय से खराब हालत में चल रहे स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत के लिए भी 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दरारों से घिरे इन क्वार्टरों में हादसे की आशंका बनी रहती थी। मरम्मत के बाद कर्मचारियों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने किया था ऐलान
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 15 जून को रेवाड़ी दौरे के दौरान अनाज मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण कर मंडी को नया स्वरूप देने की घोषणा की थी। अब सरकार ने इन घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।


-वर्जन:

अनाज मंडी में की सभी योजनाओं पर बहुत जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण और मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद अनाज मंडी परिसर और मार्केट कमेटी कार्यालय का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


नरेंद्र यादव, सचिव, मार्केट कमेटी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें