भिवाड़ी। भिवाड़ी मोड़ पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया और रूट डायवर्जन की योजना पर अधिकारियों से चर्चा की। एसपी ने बताया कि सुंदरीकरण कार्य दौरान कुछ रास्तों को बंद किया जाएगा और रूटों को डायवर्ट किया जाएगा।
एसपी ने बताया कि मनसा चौक से कपड़ीवास जाने वाले वाहन ये वाहन सीधे भिवाड़ी मोड़ होकर निकल सकते हैं। उनके लिए एक रास्ता खोल दिया गया है।
मनसा चौक से धारूहेड़ा जाने वाले वाहन इनके लिए कोई समस्या नहीं है। वे मनसा चौक से लेफ्ट टर्न लेकर या भिवाड़ी मोड़ से लेफ्ट होकर जा सकते हैं। मनसा चौक से सीधा और लेफ्ट साइड के रास्ते खुले हैं।
सेंट्रल मार्केट से भिवाड़ी मोड़ आने वाले वाहन इनके लिए रास्ता खुला है। सेंट्रल मार्केट से धारूहेड़ा जाने वाले वाहन के लिए सीधा रास्ता बंद रहेगा। भिवाड़ी मोड़ पहुंचने के बाद लेफ्ट साइड में आना होगा, फिर बस स्टैंड से थोड़ा आगे जाकर राइट टर्न लेकर रेड फॉक्स होटल के सामने से आगे निकलना पड़ेगा।
यहां बड़ी गाड़ियों की अनुमति नहीं है। बड़ी गाड़ियों के लिए हाइट बैरियर लगाया गया है, और उन्हें मनसा चौक होकर ही धारूहेड़ा जाना होगा। भिवाड़ी मोड़ से सेंट्रल मार्केट जाने वाले छोटे वाहन अब ब्रिज के नीचे से होते हुए सीधे सेंट्रल मार्केट जा सकते हैं। पहले इन वाहनों को करीब 6 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे भारी परेशानी हो रही थी।