फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेढ़ माह पहले बनी सड़क खस्ताहाल, निकल रही बजरी और रोड़ी, परेशानी

Wed, 27 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खोरी से कुंडल जाने वाली सड़क की निकली रोड़ियां। संवाद
विज्ञापन
राजगढ़। खोरी से कुंडल जाने वाली सड़क जिसका लगभग डेढ़ माह पहले नवीनीकरण हुआ था। इस मार्ग को बनाने के महज कुछ समय बाद ही सड़क से बजरी निकलने लगी है। इतना ही नहीं मार्ग के निर्माण के दौरान ऊपरी लेयर बनाने के बाद भी सड़क निर्माण में प्रयुक्त की गई मशीनों से लगे कट के निशान एक तरफ लगभग पूरी सड़क पर दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार इसे भी ठीक तरीके से नहीं जोड़ा गया है, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

खोरी से कुंडल जाने वाली यह सड़क मार्ग काफी वर्षों से गड्ढों में तब्दील था। आसपास के ग्रामीणों ने विभाग से लेकर नेताओं तक सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सड़क का नवीनीकरण होने से ग्रामीणों को राहत तो मिली थी, लेकिन निर्माण सामग्री घटिया होने से फिर से सड़क की स्थिति खस्ताहाल हो चुकी है। खोरी से कुंडल तक 5 किलोमीटर लम्बी ये सड़क लगभग आधा दर्जन गांव का सहारा है।



सड़क का कुछ हिस्सा हरजीपुर गांव व कुछ हिस्सा कुंडल गांव के समीप अधूरा छोड़ दिया गया है, जो परेशानी का सबब बना हुआ है।

-रवि कुमार, ग्रामीण

दोनों तरफ दबाने के बाद बीच वाले हिस्से को नहीं दबाया गया, जिससे यह बीच से उठा हुआ है। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाए।
विज्ञापन


विवेक, ग्रामीण

सड़क की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सड़क बनाने में लापरवाही बरती गई है। अगर एक बार बारिश हुई तो पूरी सड़क खराब हो सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए।

-मनोज पहलवान, पूर्व सरपंच

सड़क के ऊपर लेयर की बजरी निकलने के साथ सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी डालकर लेवल न करना खामियों की तरफ संकेत करता है। जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन


-राजीव वशिष्ठ, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें