फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के लिए धरना रहेगा जारी : अनिल

Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एनएच-71 के पास रामगढ़ भगवानपुर गांव की पंचायती जमीन पर 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना मंगलवार को 197वें दिन भी लगातार जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राव रोशन लाल ने की।
रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि नागरिक अस्पताल के लिए धरना जारी रहेगा। कहा कि सरकार लगातार जनविरोधी नीतियां और कानून लागू कर रही है, जिससे देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वतमाला को लेकर 100 मीटर का पैमाना तय करने जैसे फैसले आम जनता के जीवन और स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो रहे हैं। ऐसे निर्णयों से लोगों के जनजीवन और मानव सांसों को खतरे में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार एनएच-71 के पास रामगढ़ भगवानपुर की जमीन पर नागरिक अस्पताल के निर्माण की घोषणा कर काम शुरू नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा और किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। धरने को बाबू अभय सिंह, सुधीर कुमार, प्रेमप्रकाश बुड़ाना, राहुल चाहर, मोहर सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें