रेवाड़ी। गांव रामगढ़ भगवानपुर में 200 बेड के नागरिक अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर धरना बुधवार को 198वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की।
रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक व सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने सभी धरनास्थल पर मौजूद लोगों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं और सरकार से आग्रह किया कि उनकी जायज मांग पर जल्द ध्यान दिया जाए।
अनिल कुमार ने बताया कि रामगढ़ भगवानपुर में प्रस्तावित अस्पताल की जमीन एनएच-71 पर है और प्रशासन द्वारा इसे उपयुक्त स्थल के रूप में प्रमाणित किया गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि नववर्ष में यदि सरकार अस्पताल निर्माण कार्य शुरू नहीं करती है तो धरने को अन्य आंदोलन और कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक रूप दिया जाएगा।
बुधवार को धरने को कामरेड राजेंद्र सिंह, बाबू अभय सिंह फिदेड़ी, सुधीर कुमार, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार, अमित यादव, मनोज यादव, प्रेमप्रकाश बुडाना, राहुल चाहर सिलानी, मोहर सिंह बुडानी और देवेंद्र कुमार रामगढ़ शामिल थे।