फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीयू कैंपस में यूजी-पीजी और कॉलेजों में प्रवेश के लिए 16 से शुरू होगी ऑनलाइ आवेदन प्रक्रिया

विज्ञापन
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर व उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 16 अगस्त से ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवदेन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स में शेड्यूल जारी होने के बाद 16 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल की तरह इस साल भी दाखिला प्रक्रिया देरी शुरू हो रही है। शेड्यूल जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। आईजीयू प्रबंधन की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार बीटेक में 16 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। वहीं एमकॉम ऑनर्स व बीएचएमसीटी में 18 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। बाकी सभी कोर्स एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान, मास्टर आफ सोशल वर्क, एमएससी योगा, एमएससी अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमबीए, एमएससी गणित, एमएससी गणित विद कंप्यूटर साइंस, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी मनोविज्ञान, एमएससी भूगोल, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी, एमएससी प्राणी विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएसीए, एलएलबी तीन वर्षीय में 20 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। दाखिले से संबंधित शेड्यूल और कक्षाओं से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं दाखिलों से संबंधित किसी भी प्रकार के बदलाव, सूचना व जानकारी विवि की वेबसाइट पर डाली जाएगी। इसके अलावा दाखिले के शेड्यूल को लेकर 16 अगस्त से 21 सितंबर तक बीटेक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा 18 से एक सितंबर तक एमकॉम आनर्स पांच वर्षीय व बीएचएमसीटी में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। 20 अगस्त से 10 सितंबर के बीच बाकी अन्य सभी कोर्सों के लिए आवेदन शुरू होंगे।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को कालेजों में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार 16 से 26 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन होंगे। जिले में 18 राजकीय, राजकीय अनुदान प्राप्त व निजी कालेजों में 10440 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके अलावा मेरिट लिस्ट बेस्ट पांच विषयों के आधार पर की जाएगी। विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच आवेदन में पहली पसंद भरने वाले कालेज के ऑनलाइन माध्यम से होगी। इस बार निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 11 दिनों का समय दिया गया है।
विज्ञापन

कालेजों में दाखिले का शेड्यूल
- 16 से 26 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन।
- 18 से 28 अगस्त के बीच प्रथम पसंद भरने वाले कालेजों में आवेदनों की आनलाइन वेरिफिकेशन होगी।
- 2 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 2 से 6 सितंबर के बीच पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 8 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 8 से 11 सितंबर के बीच दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 13 सितंबर को कालेजों में सीटें खाली रहने की स्थिति में दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा।
कुलसचिव आइजीयू मीरपुर प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से दाखिलों को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिले से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ली जा सकती है। इसके अलावा दाखिले से संबंधित जानकारी विवि के शिक्षण विभागों से भी ली जा सकती है।
इधर, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 के कार्यवाहक प्राचार्य शशिभूषण ने कहा कि कालेजों में 16 तारीख से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी हो जाएगी। कालेज में आनलाइन आवेदन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। आनलाइन आवेदन 16 से 26 अगस्त के बीच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें