फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नारियल पानी की मांग बढ़ने से कीमत में आई उछाल

Wed, 25 Jun 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 4महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित नारियल पानी की दुकान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नारियल पानी की मांग बढ़ने से हरे नारियल की कीमत में उछाल आया है। दो सप्ताह पहले प्रति नारियल 60 रुपये बिक रहा था। अब इसकी कीमत 80 से 90 रुपये हो गई है।
शहर के महाराणा चौक पर नारियल के दुकानदार अली का कहना है कि मांग बढ़ने के कारण वर्तमान में नारियल के थोक और फुटकर भाव में उछाल आया है। 15 दिन पहले नारियल का फुटकर भाव 60 रुपये प्रति पीस चल रहा था। अब बढ़कर अब 80 से 90 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

नारियल विक्रेता रोहित, कमल सैनी ने बताया कि डेंगू और अन्य वायरल बीमारियों के कारण नारियल पानी की मांग बढ़ी है। इसके चलते इनके दामों में इजाफा हुआ है। दिल्ली की मंडियों में सप्लाई और डिमांड के बीच अंतर बढ़ने से कीमतों में बढ़ोतरी स्वाभाविक है।
विज्ञापन

राजधानी की मंडी में दूसरे राज्यों से आने वाले नारियल की आपूर्ति सीमित हो गई है। आने वाले दिनों में दामों में कमी होने की संभावना है।

कीवी और नारियल पानी का सेवन करने की दे रहे सलाह

शहर और अन्य क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। चिकित्सक प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने के लिए कीवी और नारियल पानी का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। इन फलों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के बढ़ते उपयोग के पीछे उनका प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक होना मुख्य कारण है। चिकित्सक यह भी सलाह दे रहे हैं कि मरीजों को घर पर आराम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें