नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करती पुलिस की नशामुक्ति टीम।स्रोत:पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘नशामुक्त रेवाड़ी-सुरक्षित रेवाड़ी’ अभियान के तहत पुलिस की नशामुक्ति टीम ने मंगलवार को गांव मालियाकि और आशियाकि गोरियावास में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। साथ ही युवाओं को शिक्षा और खेलों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, टीम ने ग्रामीणों को नशे के आदी लोगों के पुनर्वास और नशामुक्ति के संबंध में भी जानकारी दी। ग्रामीणों से ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ अभियान से जुड़ने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि नशे का सेवन या कारोबार करने वाले किसी व्यक्ति की जानकारी पुलिस को दें। नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गई।