फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समतल चौक की बदलेगी तस्वीर, जलभराव से मिलेगी राहत

Sun, 17 May 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी रोड पर स्थित समतल चौक की तस्वीर बदलेगी। प्रशासन ने यहा जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इस परियोजना के लिए पहले दो बार टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन किसी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक एजेंसी को कार्य सौंपा गया है। फिलहाल सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है और इसके बाद अगले चरण का काम किया जाएगा। निर्माण कार्य के तहत सड़क को पहले की तुलना में करीब आधा फीट ऊंचा बनाया जा रहा है ताकि बारिश के दौरान पानी जमा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें