फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निजी स्कूलों की फीस बढ़ा रही अभिभावकों का दर्द

विज्ञापन
हरि विलास शर्मा
विज्ञापन
रेवाड़ी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही निजी विद्यालयों में बच्चों के दाखिलों, मासिक शुल्क, ट्रांसपोर्ट शुल्क के साथ-साथ महंगी पुस्तकें, काॅपियां, बैग, यूनिफाॅर्म महंगे होने से अभिभावक परेशान हैं। इन भारी भरकम खर्चों से न केवल कम आय वर्ग के लोग, बल्कि मध्यम वर्ग के लिए भी घरेलू बजट को संभालना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अगले कई महीनों तक इन खर्चों से रोजमर्रा व दूसरे घरेलू खर्चों में कटौती करना अभिभावकों के लिए जरूरी हो गया है। वहीं, अभिभावकों का कहना है कि इस साल पहले की अपेक्षा बच्चों की पढ़ाई के खर्चे काफी अधिक बढ़ गए हैं। यह स्थिति निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बनी हुई है। इनमें एलकेजी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के सभी खर्चें शामिल हैं। इस बार निजी प्रकाशकों ने किताबों के दाम पांच से 15 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। इसी प्रकार ड्रेस के दाम 15 से 20 प्रतिशत बढ़ गए हैं। कई निजी विद्यालयों ने इस वर्ष फीस में भी 10-20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। इन पर कोई रोक भी नहीं लगती है।

क्या कहते हैं अभिभावक
पिछले साल की अपेक्षा बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी यूनिफॉर्म, ट्रांसपोर्ट का खर्चा डेढ़ गुणा तक बढ़ गया है। पहले से ही महंगाई के दौर से गुजर रहे परिवारों के सामने निजी स्कूलों के बढ़ाए गए शुल्कों से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

-हरि विलास शर्मा

निजी स्कूलों में केवल दाखिले, मासिक शुल्क नहीं बढ़ा, बल्कि वार्षिक खर्चों के नाम पर भारी भरकम राशि वसूली जा रही है। अभिभावकों के लिए बच्चों को स्कूलों में पढ़ाना मजबूरी बना हुआ है। इसका फायदा स्कूल संचालक उठा रहे हैं। आज तो हालात यह बने हुए हैं कि प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाना भी काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

-सरोज देवी
कक्षावार किताबों के सेट के दाम

एलकेजी का सेट : 1 हजार से 1200 रुपये

यूकेजी का सेट: 1 हजार से 1200 रुपये

कक्षा एक का सेटः 1 हजार से 1300 रुपये

कक्षा दो का सेट: 3 हजार से 3200 रुपये

कक्षा तीन का सेटः 3 हजार से 3300 रुपये

कक्षा चार का सेट: 3 हजार से 3450 रुपये

कक्षा पांच का सेटः 3 हजार से 3500 रुपये

कक्षा छठी का सेटः 5 हजार से 5400 रुपये

कक्षा सात का सेट: 5 हजार से 5500 रुपये

कक्षा आठ का सेटः 5 हजार से 5700 रुपये

कक्षा 9वीं का सेटः 5 हजार से 6 हजार रुपये

कक्षा 11वीं का सेटः 5 हजार से 6 हजार रुपये

कक्षा 12वीं का सेटः 5 हजार से 6500 रुपये

हरि विलास शर्मा

हरि विलास शर्मा

हरि विलास शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें