फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गर्मी का कहर... पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, बिजली की खपत हुई 92 लाख यूनिट

Sun, 28 Jun 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए कपड़े का सहारा लेतीं युवतियां। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में तेज धूप और गर्म हवा से तापमान में वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत 92 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। उमस भरी गर्मी के चलते दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लगातार बढ़ते तापमान और नमी के कारण लोगों को पसीने और उमस ने सबसे ज्यादा परेशान किया है।
शाम 5 पांच के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती खपत के चलते बिजली की कुल मांग 92 लाख यूनिट तक पहुंच गई है, जिससे पावर ग्रिड पर भारी दबाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन

लोड बढ़ने के कारण सिस्टम को संभालने के लिए अघोषित बिजली कटों का सहारा लिया जा रहा है। स्थिति यह है कि नो कट जोन माने जाने वाले शहर में रोजाना 1 से 2 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 2 से 3 घंटे तक पहुंच रही है।
बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित कटों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बिजली संकट को लेकर उपभोक्ताओं में बिजली निगम के प्रति रोष भी देखा जा रहा है।


आज आंधी और हल्की बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय एक साथ तीन मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनका असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। जून के अंतिम दिनों तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। 29 जून को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के लगातार चलने से वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसी कारण दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे जिले में पसीने छुड़ाने वाली उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में धूप, बादलों की आवाजाही, उमस और छिटपुट बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

-
दिनांकअधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
28 जून4228.20्ं
27 जून41.527-90
26 जून37.127.287
25 जून382478
24 जून392578
23 जून38.62580
22 जून 39.52778
21 जून39.527
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें