फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 269 पहुंची

विज्ञापन
लार्वा की जांच करते टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 269 हो गई है। इनमें से 190 मरीज इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल 3800 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 269 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

वहीं मच्छरों के लार्वा मिलने पर 3500 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग और शहरी स्थानीय निकायों की टीमों की ओर से जगह-जगह फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का कार्य किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक मिले मरीजों में रेवाड़ी शहर में सर्वाधिक 116,पॉजिटिव केस अब तक सामने आ चुके हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव डेंगू मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान कर रहा है। इसके चलते मच्छर बढ़ रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय साफ-सफाई और सतर्कता है। शुरुआती लक्षण जैसे बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द और लाल चकत्ते दिखने पर तुरंत जांच करवाना जरूरी है।
-
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कूलर, फ्रिज, पानी की टंकी व आसपास जमा पानी में मच्छर के लार्वे की जांच की जा रही है। घरों में लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। -डॉ. अमित यादव, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें