फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन से आठ मई तक बंद रहेगी नई अनाज मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद बंद करने के बाद व्यापारियों ने भी बड़ा फैसला लिया है। व्यापारियों ने तीन से आठ मई तक नई अनाज मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बीच किसी प्रकार का कारोबार और लेनदेन नहीं होगा। किसानों से भी आग्रह किया गया है कि इस दौरान मंडी में माल लेकर न आएं।
विज्ञापन

यह बोले व्यापारी
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मंडी में पूरी तरह आवाजाही और चहल को रोकना जरूरी है। व्यापारी आपस में मोबाइल के माध्यम से बातचीत करते रहें, यह बहुत जरूरी है। एक सप्ताह के लिए किसी प्रकार की खरीद-बिक्री नहीं करेंगे तो लोगों का आवागमन नहीं होगा।
-राधेश्याम मित्तल, प्रधान व्यापार मंडल
कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, उसको देखते हुए मंडी को बंद करना बेहद आवश्यक हो गया है। व्यापारियों व उनके परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से यह बेहद अहम है। मंडी में बड़ी तादाद में बाहर से लोग आते हैं, जिससे हर समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

- अशोक यादव, पूर्व प्रधान नई अनाज मंडी
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आवश्यक है कि कुछ दिन सभी लोग अपने घरों में रहें। ऐसे हालात में मंडी के व्यापारियों ने तीन से आठ मई तक मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया है। सभी व्यापारी भाई अपने परिवार के साथ घरों में ही सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, प्रधान व्यापार यूथ एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें