फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पांंच संकल्पों के साथ हुई सितंबर माह की शुरुआत

विज्ञापन
रावमावि सीहा में संकल्प लेते प्राचार्य, विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय व्यापी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में सितंबर माह की शुरुआत पांच संकल्पों के साथ हुई।
विज्ञापन

महासंघ के जिला प्रभारी, स्कूल अधिकारी संगठन के अध्यक्ष और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत ने बताया कि आज देशभर के 5 लाख स्कूलों के एक करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में संबंधित पांच संकल्प लिए जिसमें जिले के शिक्षण संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि पहला संकल्प रखा गया है कि हम अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित व प्रेरणादायी बनाए रखेंगे। विद्यालय की संपत्ति राष्ट्रीय संपत्ति है व हम इसका संरक्षण करेंगे-यह दूसरा संकल्प रखा गया है। तीसरे संकल्प के रूप में चरित्र निर्माण व समाज सेवा को केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन

विद्यालय, समाज व राष्ट्र में समरसता और भाईचारे के वातावरण को चतुर्थ संकल्प नाम दिया गया है। शिक्षण संस्थान के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण का भाव जगाने हेतु इन्हें तीर्थ मानना पांचवा संकल्प शामिल किया गया है।
इस समग्र प्रकल्प के अंतर्गत विद्यार्थी की भूमिका अनुशासन, स्वच्छता, समय पालन के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लेना है।
इसी प्रकार शिक्षकों को महज अध्यापक नहीं, अपितु मार्गदर्शक एवं आदर्श बनना होगा ताकि अध्ययन-अध्यापन की सतत प्रक्रिया के साथ स्वच्छ शैक्षणिक माहौल के अंतर्गत संस्कारों के माध्यम से संस्थान को तीर्थ बनाया जा सके जिस पर सभी को गर्व महसूस हो।

उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी विभागीय पत्र भेजकर इस संकल्प अभियान को व्यावहारिक बनाने की पहल की थी।
जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल इस संकल्प अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संगठन इन पांच संकल्पों को केंद्र में रखकर शैक्षणिक माहौल को स्वस्थ एवं रचनात्मक बनाने हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें