फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक युग आंकड़ों और सूचनाओं का युग: डॉ. ज्योति यादव

Sat, 18 Oct 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 31रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी। स्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर 18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई राजकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में एआईएसएचई प्रकोष्ठ की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने छात्राओं को बताया कि आधुनिक युग आंकड़ों और सूचनाओं का युग है और किसी भी योजना को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए सटीक आंकड़ों की आवश्यकता होती है।
अंग्रेजी विभाग की प्रो. डॉ. रीना यादव ने डाटा कलेक्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के गणित विभाग के डॉ. महावीर बड़क ने आंकड़ों के संकलन और फॉर्मूलेशन की जानकारी दी। वाणिज्य विभाग के डॉ. संजय हुड्डा ने डाटा एनालिसिस पर अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय की ओर से गणित विभाग के डॉ. धीरज यादव और वाणिज्य विभाग के दीपक गुलयानी ने भी छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में लगभग 230 छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. हरीश, डॉ. रितु, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. सुनीता, योगेश, मोनिका, डॉ. रेखा गर्ग, डॉ. रेनू, डॉ. निशा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अंजना, डॉ. कंचन, ममता, शर्मिला, डॉ. मंजू, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. प्रियंका और श्री चंद्रकांत ने सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें