रेवाड़ी। दुकानदार से नकदी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
रेवाड़ी। एक व्यापारी से नकदी लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम राजीव नगर निवासी नितिन और दूसरे ने बीकानेर गांव निवासी संदीप बताया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड है। नितिन के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न पुलिस थानों में 17 केस दर्ज है, जबकि संदीप के खिलाफ 8 केस दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसने बस स्टैंड के पास ही दुकान की हुई है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था। घर जाने से पहले वह बस स्टैंड के पास गया था। इस दौरान दो युवकों ने उसे दबोच लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों बदमाशों ने उसकी जेब से 1500 रुपये कैश निकाल लिए। जब शोर मचाया तो आवाज सुनकर बस स्टैंड पर मौजूद भीड़ और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
दोनों के खिलाफ लूट का केस दर्ज करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीनी गई नकदी बरामद करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
प्रमोद कुमार, एसआई, बस स्टैंड चौकी