रेवाड़ी। संत रविदास के चित्र पर पुष्पार्पित करते एमडीएस एजुकेशन कॉलेज के चेयरमैन होशियार सिंह न
कोसली। जन कल्याण शिक्षा समिति कोसली के तत्वावधान में गांव नठेडा स्थित चौपाल में गुरु रविदास की 647वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि एमडीएस एजुकेशन कॉलेज के चेयरमैन होशियार सिंह नम्बरदार ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किया और कहा कि समानता और मानवता का संदेश देने वाले संत रविदास के दिखाए मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए और समाज को जागरूक किया जा सकता है।
इस मौके पर पहुंचे हरियाणा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि संत रविदास ने आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर समिति के प्रधान गोपाल राठी, मास्टर प्रदीप कुमार, लिपिक मनीष कुमार, उपेंद्र, अरुण, प्रेम चंद, देशराज, परमजीत, बागड़ी, जगदीश आदि संगठन के सदस्य मौजूद थे।