फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने फसलों को पहुंचे नुकसान का लिया जायजा

Tue, 24 Mar 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। खंड खोल क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने लिया। उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और फसल नुकसान का सही आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द सर्वे पूरा करें और रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजें, ताकि राहत कार्य में देरी न हो।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और हर प्रभावित किसान तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें