फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने सरकारी भवनों की दशा और आईजीयू का उठाया मुद्दा

Wed, 25 Feb 2026 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा बजट सत्र के शून्य काल में रेवाड़ी क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने प्रदेश के हजारों कर्मियों को नौकरी सुरक्षा की गारंटी प्रदान की है उसी प्रकार इंदिरा गांधी यूनिवसिर्टी में कार्यकरत 1400 शिक्षकों को नौकरी सुरक्षा देने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व घोषणा के अनुसार रेवाड़ी में कृषि सदन की स्थापना की जाए। रेवाड़ी जिला सचिवालय छोटा होने के कारण अधिकांश कार्यालय बाहर हैं। कृषि सदन का निर्माण होने से कृषि से जुड़े सभी कार्य एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगे तथा धरतीपुत्र किसानों को भारी राहत मिल पाएगी।

विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि रेवाड़ी सैनिक बहुल क्षेत्र है। रेवाड़ी में एक सैनिक सदन के निर्माण की भी घोषणा की जा चुकी है। इसलिए रेवाड़ी की सैन्य धरोहरों को संजोने व सैन्य इतिहास को देखते हुए जल्द सैनिक सदन का निर्माण कराया जाए। रेवाड़ी में एक मीडिया सेंटर भी बनाया जाए। नगर परिषद की ओर से ऑडिटोरियम का निर्माण भी कराया जाए, जिसमें कम से कम एक हजार लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो।
विज्ञापन


विधायक ने यह भी मांग रखी कि एनएच-48 पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र धारुहेड़ा के लगातार बढ़ते एरिया व जनसंख्या को देखते हुए एलिवेटेड बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग से इसे जोड़ा जाए। रेवाड़ी का मीरपुर प्राचीन गांव है। जहां पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। गांव की ओर से यूनिवर्सिटी बनाने के लिए 100 एकड़ जमीन विवि को दे दी गई। गांव की पेयजल समस्या को देखते हुए उस जमीन में से मात्र चार एकड़ जमीन गांव को लौटाई जाए, क्योंकि विवि के लिए 100 एकड़ जमीन बहुत ज्यादा होती है। इस चार एकड़ जमीन में जलघर का निर्माण कराकर गांव के लोगों की प्यास बुझाई जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर (सीपीएलओ) को नाममात्र वेतन दिया जा रहा है जबकि उनके पास कई कार्य होते है। इसलिए उनका वेतन बढ़ाकर समय पर उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें