फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमााशों ने युवक पर चलाई गोलियां, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में दूसरे दिन भी दिनदहाड़े सरेआम गोलियों बरसाई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया जिसका शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने शहर के आंबेडकर चौक के समीप बाइक सवार चार बदमाशों ने जमीनी विवाद में एक युवक पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से युवक घायल हो गया तथा वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई गोली चलने की वारदात से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गोली चलने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस के अनुसार आंबेडकर चौक के समीप निवासी बीर सिंह सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी कार में सिलिंडर रख रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने बीर सिंह पर फायरिंग कर दी लेकिन वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। गोली के छर्रे बीर सिंह की पीठ पर लग गए। बदमाशों ने फिर से गोली चलाई जो एक कार के शीशे के आर-पार हो गई। बीर सिंह ने गोली चलाने वाले दो बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया परंतु वे फरार हो गए।
विज्ञापन

गोली चलने से मचा हड़कंप
अचानक हुई गोली चलने की वारदात से मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया तथा भीड़ एकत्रित हो गए। जिस कार के शीशे से गोली आर-पार हुई थी वह युवक भी अपनी कार सहित मौके से चला गया। सूचना के बाद क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी इंचार्ज विद्यासागर दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। गोली चलाने वाले दोनों युवक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए।
जमीन विवाद में गोली चलाने का आरोप : बीर सिंह के भाई भीम सिंह ने मुंडनवास निवासी एक कुख्यात बदमाश चांदसिंह पर गोली चलवाने व उसकी मां द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। भीम सिंह ने बताया कि उसके भाई बीर सिंह ने गांव पदैयावास में एक प्लाट खरीदा था। चांदसिंह व उसके गूर्गों द्वारा प्लाट को वापस देने की धमकी दी जा रही थी। चांदसिंह कुख्यात बदमाश सूबेसिंह राठी गैंग का सदस्य है। उसकी मां द्वारा भी कुछ दिन पूर्व बीर सिंह की पत्नी को फोन पर धमकी दी गई थी। उन्हीं पर गोली चलवाने का संदेह है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई थी।
गोली चलाने वाले युवक मौके से फरार हो गए, परंतु उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अभी घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है। बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। -बिजेंद्र कुमार, एसएचओ, माडल टाउन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें