फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: करुणा, मैत्री, प्रज्ञा, समानता और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया

Tue, 25 Aug 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते भंते अस्स। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था स्थित आंबेडकर भवन में सोमवार को आयोजित धम्म देशना कार्यक्रम में भंते अस्स ने लोगों को करुणा, मैत्री, प्रज्ञा, समानता और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा में आस्था रखने वाले लोग शामिल हुए। इस दौरान भंते अस्स ने बौद्ध धम्म के सिद्धांतों, बुद्ध के जीवन-दर्शन और उनके प्रेरणादायक संस्मरणों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने उपस्थित लोगों को करुणा, मैत्री, प्रज्ञा, समानता और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में सदाचार, आपसी भाईचारे और समानता की भावना को अपनाकर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

भंते अस्स ने आंबेडकर भवन में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को सामाजिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर सेवास्तंभ केंद्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला प्रधान भगत सिंह, दिनेश कुमार, अमर सिंह, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एवं अधिवक्ता राज कुमार, नानक चंद, आचार्य कांशी राम खींची, पूर्व प्रधान आरपी मेहरा, ईश्वर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें