फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की कामना

Mon, 21 Oct 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। एलिगेंट हाइट्स में सोनम शर्मा, कंचन ढाका, प्रियंका, अनीता, प्रभा तिवारी, कपिल यादव, हि
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रविवार को करवाचौथ की धूम रही। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पतियों ने भी पत्नियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

युवतियों और महिलाओं ने हाथों में मेंहदी लगाई। दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को भगवान शिव गौरी पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय, चंद्र भगवान की पूजा, अर्चना कर कथा सुनी। छलनी से चांद को देखकर चौथ माता से पति की लंबी आयु की कामना की। साथ ही परिवार के सदस्यों की भी सुख समृद्धि मांगी। इस मौके पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए।
रविवार सुबह से ही सुहागिनें सज संवर कर करवाचौथ व्रत की तैयारी के लिए जुटी रहीं। मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। महिलाओं ने एकत्रित होकर थाली बदलने की रस्म निभाई। रविवार को भी महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकानों और अन्य दुकानों पर सामान की खरीदारी की भीड़ लगी रही। दुकानदारों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें