फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माजरा एम्स की ओपीडी सितंबर से हो सकती है शुरू

Mon, 17 Aug 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
माजरा एम्स का निर्माणाधीन भवन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। माजरा एम्स में सितंबर से ओपीडी शुरू होने की संभावना है। एम्स प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। इसी सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होंगी या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फरवरी में एम्स को 50 एमबीबीएस सीटों के साथ ओपीडी शुरू करने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

रेवाड़ी के गांव माजरा में करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से एम्स का निर्माण किया जा रहा है। प्रमुख तीन भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और अन्य सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद एम्स में 750 बेड और एमबीबीएस की 100 सीटों की सुविधा होगी। फिलहाल 50 सीटों को मंजूरी मिल चुकी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पिछले वर्ष दिसंबर में एम्स का निरीक्षण कर अधिकारियों को ओपीडी और नए सत्र से एमबीबीएस कक्षाएं शुरू करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद फरवरी में करीब 1700 विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई, जो अभी जारी है। एम्स निदेशक डॉ. डीएन शर्मा ने मई-जून तक प्रमुख भवनों का निर्माण पूरा होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


पानी और अन्य सुविधाओं पर भी काम
एम्स को नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने 26.83 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। प्रतिदिन करीब 1500 किलोलीटर पानी उपलब्ध कराने की योजना है। जिला प्रशासन की ओर से भी सड़क, बिजली, सीवरेज और पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। माजरा एम्स शुरू होने से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी समेत राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इससे गंभीर उपचार के लिए दिल्ली और जयपुर जाने की जरूरत कम होने की उम्मीद है। माजरा एम्स के लिए क्षेत्र में लंबे समय तक आंदोलन चला था। वर्ष 2015 में इसकी घोषणा के बाद जमीन और वन विभाग की मंजूरी को लेकर कई वर्षों तक प्रक्रिया चली। बाद में सरकार ने जमीन खरीदकर एम्स बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें