रेवाड़ी। जिले के गांव नांगल पठानी के समीप मंगलवार सुबह एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहित महिला को तीन वर्ष का एक बेटा भी है। झज्जर जिले के साल्हावास थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
झज्जर के एक गांव निवासी युवक और महिला सोमवार की रात अचानक दोनों घर से लापता हो गए। मंगलवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि नांगल पठानी के समीप भिवानी मथुरा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक और महिला ने आत्महत्या कर ली है। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को जानकारी होने पर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी भी हुई थी।