फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फाइनेंसर लूटपाट व हत्यारोपियों नहीं लगा सुराग, चार टीमें गठित

Wed, 20 Sep 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-3 में कॉम्प्लेक्स के निकट सोमवार रात को बाइक सवार 2 आरोपियों ने एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। माडल टाउन थाना पुलिस ने हत्या व लूट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिछले एक दो माह से जिलेभर में आरोपियों के हाैंसले इतने बुलंद हो गए है कि आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे।
गांव संगवाड़ी निवासी करीब 40 वर्षीय विशाल फाइनेंस का काम करते थे। सोमवार की देर रात वह बाइक पर सेक्टर-3 से जा रहे थे। इस दौरान उनके पास बैग में करीब 6 लाख रुपये की नकदी थी। जब सेक्टर-3 मार्केट के पीछे गली में पहुंचे तभी बाइक पर आए तो युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार कर गिरा दी। नीचे गिरते ही आरोपियों ने पिस्तौल निकाल कर विशाल पर गोली चला दी। इस दौरान एक गोली उनकी छाती में लग गई थी। इससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी उससे नकदी से भरा बैग छीन कर भाग गए थे।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाशी में पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। दोनों सीआईए के अलावा माडल टाउन व एक अन्य थाने के पुलिस टीमें जगह-जगह छापामारी कर रही है। पुलिस की ओर से घटना स्थल के आसपास के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीछा कर रहे थे आरोपी
शहर के सेक्टर-3 में जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि आरोपियों को विशाल के पास लाखों रुपये की नकदी होने की जानकारी थी। आरोपियों को फाइनेंसर के जाने वाले रास्ते के बारे में भी जानकारी थी। जिस गली में वारदात को अंजाम दिया गया, वहां पर अंधेरा छाया रहता है और लोगों का आवागमन भी कम है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी फाइनेंसर का लगातार पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

वर्जन
मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-संजय सिंह, एसएचओ माडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें