फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेल बाईपास से मालगाड़ियों का लंबा चक्कर होगा खत्म, यातायात होगा सुगम

विज्ञापन
फोटो : 5डबल डेकर मालगाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन मालवाहक ट्रेनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए दिल्ली रेल लाइन से सीधे न्यू रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए नई रेल लाइन बिछा रहा है। इस बाईपास के बनने के बाद मालगाड़ियों को गुरुग्राम के न्यू पातली रेलवे स्टेशन जाने के लिए अब काठूवास या अटेली स्टेशन से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा। लगभग 119 करोड़ रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य अगले साल पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बाईपास बनने के बाद दिल्ली रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में भी सुधार आएगा। वर्तमान में यूपी के न्यू दादरी से मुंद्रा और अन्य बंदरगाहों तक रोजाना अप और डाउन दोनों लाइनों पर लगभग 80 मालवाहक ट्रेनों का आवागमन होता है। न्यू रेवाड़ी स्टेशन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह स्टेशन प्रदेश से लेकर पंजाब तक आयातकों और निर्यातकों को माल भेजने और मंगवाने की सुविधा प्रदान करता है।
मालगाड़ियों के कारण जंक्शन पर कंजक्शन
गुरुग्राम के न्यू पातली रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में कंटेनरों वाली मालगाड़ियां आवागमन करती हैं। ये ट्रेनें अभी रेलवे जंक्शन से होकर गुजरती हैं, जिससे जंक्शन पर कंजक्शन बना रहता है। मालगाड़ियां लाइन खाली होने का इंतजार करती हैं, जिससे पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। कई बार प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी के कारण दूसरी ट्रेनों को आउटर सिगनल पर रोकना पड़ता है, जिससे देरी होती है।
विज्ञापन

लंबा इंतजार और क्रॉसिंग की समस्या
मालगाड़ियों को पैसेंजर ट्रेनों के बाद क्रॉसिंग दी जाती है, जिससे मालगाड़ियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसके कारण यात्री ट्रेनों को भी कई बार स्टेशनों या आउटर सिगनलों पर रुकना पड़ता है। बाईपास बनने के बाद मालगाड़ियों का आवागमन सीधे जंक्शन के बाहर से शुरू होगा, जिससे पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगा।
कोयले की सप्लाई में सुधार
डीएफसी की लाइनों के माध्यम से झाडली और हिसार के पावर प्लांटों में कोयले की सप्लाई भी बेहतर तरीके से हो रही है। इन पावर प्लांटों में दैनिक 12 से 15 मालगाड़ियों के माध्यम से कोयले की आपूर्ति की जा रही है।

पहले कोयला मालगाड़ी न्यू रेवाड़ी स्टेशन से भिवानी रेल ट्रैक पर पहुंचती थी। इससे स्टेशन पर मालगाड़ियों का कंजक्शन बढ़ता था। अब इन ट्रेनों को होम सिंगल से पहले ही कोड लाइन से बाहर की बाहर निकालना शुरू कर दिया गया है। इससे मालगाड़ियों के आवागमन के समय में सुधार हुआ है तथा स्टेशन के बाईपास लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के पैसेंजर ट्रेनों की संचालन अवधि में व्यापक सुधार आएगा। बाद स्टेशन पर मालगाड़ियों का कंजक्शन कम हो जाएगा।
विज्ञापन


मंजीत गहलावत, एसएम, न्यू रेवाड़ी जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें