फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीए के घर व ऑफिस में सुबह 6 बजे पहुंची आयकर विभाग की टीम

विज्ञापन
जांच करने के लिए पहुंची टीम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह भाड़ावास गेट के समीप एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर और कार्यालय पर एक साथ जांच की। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गुरुग्राम से आई आयकर विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने पहुंचते ही सीए के निवास और कार्यालय को चारों ओर से घेर लिया और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। यह कार्रवाई शहर के पॉश इलाके में टैक्स कंसलटेंट कंपनी के संचालक सीए सतीश के यहां की गई।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने ऑफिस को अंदर से बंद कर घंटों तक दस्तावेजों की गहन जांच की। टीम मकान के भीतर भी रिकॉर्ड खंगालने में जुटी रही। इस दौरान कंप्यूटर सिस्टम और मोबाइल फोन को भी जांच के दायरे में लिया गया ताकि वित्तीय लेन-देन और खातों की बारीकी से पड़ताल की जा सके।
विज्ञापन

आयकर विभाग को लंबे समय से टैक्स चोरी और संदिग्ध लेन-देन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। छापेमारी के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं।
टीम दो वाहनों में पहुंची थी जिनके साथ सीआईएसएफ के जवान भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस का पहरा रहा और आसपास के लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई।
फिलहाल आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें