फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वर्तमान समय में विज्ञान के महत्व को किया रेखांकित

विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी प्रशस्ति पत्र पाकर खुशी जाहिर करते। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से वर्तमान समय में विज्ञान के महत्व को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले से कुल 9 महाविद्यालयों ने भाग लिया जिसमें मेजबान महाविद्यालय के अलावा केएलपी कॉलेज, अहीर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा, राजकीय महाविद्यालय कंवाली, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी, राजकीय महाविद्यालय बावल व राजकीय महिला महाविद्यालय बावल की टीम शामिल रही।
महाविद्यालय प्राचार्या व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्योति यादव ने वर्तमान समय में विज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए जिले के विभिन्न महाविद्यालय से आए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो करण सिंह, प्राणी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो पंकज त्यागी व भौतिक विज्ञान विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कविता यादव शामिल रहे।
कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर 10 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया गया है जो राज्यस्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय प्राचार्या व निर्णायक मंडल द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें