फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पानी की टंकी में किया मूर्ति का विसर्जन, श्रद्धालुओं ने मनाया उत्सव

विज्ञापन
फोटो : 30पानी की टंकी मूर्ति विसर्जन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के केवल बाजार में शनिवार को गणेश महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया गया। इस वर्ष विशेष रूप से श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्ति का मोहल्ले की ही पानी की टंकी में विसर्जन किया, जिससे स्थानीय लोगों में उत्सव का भाव और बढ़ गया। मोहल्ले के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ मूर्ति विसर्जन किया। स्थानीय लोगों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हुए भक्तिभाव से उनका अभिषेक किया। महोत्सव के दौरान मोहल्ले में साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें।
विज्ञापन

मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक और महिला समूह भी इस आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने बच्चों को गणेश महोत्सव के महत्व और धार्मिक अनुशासन के बारे में बताया। वहीं, युवाओं ने पारंपरिक भजन और गीत प्रस्तुत कर महोत्सव को और रंगीन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें