शिविर में भाग लेते लोग। स्रोत : एसोसिएशन
भिवाड़ी। भारतीय योग संस्थान की ओर से रविवार को भिवाड़ी में मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला प्रधान शीला चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता टीएचडी आरडब्ल्यूए टीम के अध्यक्ष प्रवीण चौहान ने की। जिला मंत्री हरभजन सिंह ने योग साधना शुरू करवाई। योगाभ्यास का संचालन शीला चौहान, अंजली गुप्ता, भानु रेड्डी और मीनाक्षी त्यागी ने किया। शिविर के दौरान मातृ दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय प्रमुख रूपा दुबे ने मातृ दिवस पर कविता पाठ कर सभी का मन मोह लिया। शीला चौहान ने मोटापा रोग और योग पुस्तक का विमोचन किया और योग मंजरी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। टीएचडी आरडब्ल्यूए टीम की ओर से सभी साधकों को प्रसाद वितरित किया गया।