प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक चिरंजीव राव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने नंदरामपुर बास में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चिरंजीव राव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा, संघर्ष और संकल्प के बल पर समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।