भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। आवाज फाउंडेशन हरियाणा के प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया ने बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और एकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मौके पर मिस्त्री करतार सिंह, उमेश कुमार, जगदेव, मंजीत, हवलदार अनिल कुमार, रामबीर, एकलव्य, कोलिना, शीनू, लवीश सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।