फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 24 दिसंबर को बुनियाद व 11 फरवरी 2026 को होगी सुपर-100 की परीक्षा, शेड्यूल जारी

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में होने वाले सुपर-100 व बुनियाद परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर व सुपर-100 की प्रथम चरण की परीक्षा 11 फरवरी 2026 को होगी।
विज्ञापन

वहीं विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्यों से परिचित करवाने के खंडस्तरीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी।
इसे लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से रेवाड़ी, जाटूसाना, बावल, खोल, नाहड़ खंड में 35-35 हजार रुपये के हिसाब से जागरूकता अभियान पर खर्च करने के लिए जल्द ही राशि आवंटित की जाएगी।
20 नवंबर को नाहड़ खंड में, 25 नवंबर को खोल खंड में, 27 नवंबर को बावल खंड में, 6 दिसंबर को रेवाड़ी खंड में सुपर-100 और बुनियाद परीक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित होंगे। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।
विज्ञापन



बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल

आवेदन की शुरुआत13 नवंबर से 16 दिसंबर
परीक्षा प्रवेश पत्र जारी17 दिसंबर
प्रथम चरण की परीक्षा24 दिसंबर

परीक्षा का परिणाम20 जनवरी 2026

द्वितीय चरण की परीक्षा30 जनवरी 2026

परीक्षा का परिणाम25 फरवरी 2026

तृतीय चरण की परीक्षा3 अप्रैल 2026

परीक्षा का परिणाम5 मई 2026

दाखिले को लेकर काउंसिलिंग7 मई 2026

नया बैच प्रारंभ15 मई 2026



सुपर-100 का शेड्यूल

आवेदन की शुरुआत13 नवंबर से 9 फरवरी 2026
प्रथम चरण की परीक्षा11 फरवरी 2026

परीक्षा का परिणाम 15 मार्च 2026

द्वितीय चरण की परीक्षा2अप्रैल 2026

परीक्षा का परिणाम30 अप्रैल 2026

नया बैच प्रारंभ5 मई 2026



सुपर-100 व बुनियाद परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खंड स्तर पर जागरूकता अभियान व कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए जल्द ही बजट भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें