फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची आज होगी जारी

Tue, 21 Jul 2026 06:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम में दाखिले के लिए 22 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थी 23 से 27 जुलाई तक निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार पहली मेरिट सूची के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी, जबकि 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची प्रकाशित होगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले संदेशों की नियमित जांच करते रहें। निर्धारित समय सीमा में शुल्क जमा करने और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही दाखिला प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। समय पर कार्रवाई नहीं करने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे महाविद्यालय और विभाग की ओर से जारी सूचनाओं पर नजर रखें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए।
-
सीटें खाली रहने पर होगी ओपन काउंसिलिंग
विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए 4 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 5 अगस्त से दोबारा खोला जाएगा। इसके बाद 6 से 12 अगस्त तक अभ्यर्थी 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश ले सकेंगे। वहीं 13 से 19 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन

-
वर्जन
प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चल रही है। अभ्यर्थी मेरिट सूची में नाम आने के बाद तय अवधि में शुल्क जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करें। - दयावती, उप-प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें