राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 स्थित साहबी नदी के पुल के पास मंगलवार दोपहर एक कार आग का गोला बन गई। सूचना पर रेवाड़ी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। कार में आग लगने से दिल्ली की ओर जाने वाला मार्ग करीब आधा घंटे तक बाधित रहा।
थाना पुलिस ने बताया कि गांव शाहपुर निवासी धीरपाल मंगलवार को अपने दोस्त के साथ गुड़गांव में रिश्तेदारी में तीज देने जा रहा था। वे जैसे ही साहबी नदी के पुल के पास पहुंचे तो कार के अगले हिस्से से आवाज आने लगी, जिस पर उसने कार को रोक दिया। कार की जांच करने के लिए जैसे बोनट उठाकर देखा तो उसमें धुआं निकल रहा था। देखते ही देखते कार में तेजी से आग लग गई। सूचना पाकर रेवाड़ी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरी जल चुकी थी। कार में सड़क के बीच में आग लगने से दिल्ली मार्ग पर कुछ देर के लिए बाधित हो गया। यातायात पुलिस प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि कार को हाईवे से हटा दिया है।