फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्राओं ने दिल्ली का किया भ्रमण

विज्ञापन
दिल्ली भ्रमण के दौरान एकजुट छात्राएं व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोसली। कृष्ण नगर स्थित रीजनल सेंटर के राजनीति विज्ञान विभाग की छात्राओं ने दिल्ली के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। यह भ्रमण डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट और गुरुद्वारा बंगला साहिब का भ्रमण किया। निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में छात्राओं ने संग्रहालय, उद्यान और ऐतिहासिक इमारतों को देखा और संविधान व राष्ट्रपति की भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर छात्राओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यह भ्रमण ग्रामीण छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम सफल बनाने में शिक्षकों का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें