लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने गांव मुमताजपुर व झोलरी में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। नशा मुक्ति टीम के एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति का परिवार बर्बाद हो जाता है। आमजन के तालमेल से ही नशे पर नियंत्रण पाया जा सकता है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।