फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए दुकान चिह्नित करने के निर्देश

Mon, 02 Mar 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए एसडीएम विजय कुमार यादव। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए दुकान चिह्नित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

राहुल मोदी ने कहा कि स्वयं सहायता ग्रुप को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ किया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। समूह की महिलाओं को प्रेरित किया जाएं ताकि वे लखपति दीदी बन सके।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता ग्रुप के सदस्यों को ऋण सुविधा व प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे योजनाओं का लाभ उठा सकें।अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोडवेज बस स्टैंड पर एचएसआरएलएम समूह को दुकान उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने लेबर व एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में नई कैंटीन खोलने के लिए उपयुक्त जगह का चयन किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा समूह की महिलाएं अपनी आजीविका शुरू करके आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने आरएसईटीआई के निदेशक को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाए ताकि वे कार्य करने में कुशल बन सकें।
उन्होंने महिला विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचएसआरएलएम के साथ समन्वय स्थापित करके स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निगम की योजनाओं का लाभ दिलवाएं।

सीईओ जिला परिषद ने कहा कि सांझा बाजार व बस स्टैंड शॉप के लिए स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को सरकार के नियमानुसार चिन्हित करें ताकि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें