फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घरवाले सोच रहे थे घर से भाग गया जयपाल... फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो : 29मृतक, जयपाल। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कोसली। खुर्शीदनगर गांव में 11 फरवरी से लापता व्यक्ति का खेत में फंदे से लटका शव मिला है। व्यक्ति जब घर से लापता हुआ तो घरवालों ने सोचा जयपाल घर से कहीं भाग गया है। अब अपने ही खेत में फंदे से लटका शव मिलने से सभी हैरान हैं। जयपाल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

खुर्शीदनगर निवासी जयपाल सात दिन पहले 11 फरवरी को परिजनों को बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने जयपाल की हर जगह तलाश की। सुराग नहीं मिलने पर 14 फरवरी को बेटे जोगेंद्र ने नाहड़ चौकी में गुमशुदगी दर्ज करा दी। स्थानीय पुलिस जयपाल की बरामदगी के प्रयास कर रही थी। इस बीच मंगलवार को सूचना मिली कि जयपाल का शव उसी के खेत में फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल कोसली में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

वर्जन-
-जयपाल नाम का व्यक्ति 11 फरवरी से लापता था। बेटे जोगेंद्र ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को उसका शव मिला है। सामान्य कार्रवाई की गई है।
-संजय सिंह, नाहड़ चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें