फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एमए राजनीति विज्ञान की 60 सीटों पर प्रवेश के लिए 1 जुलाई को होगी परीक्षा

Thu, 04 Jun 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एमए राजनीति विज्ञान की 60 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई को सुबह 11: 45 से दोपहर 1:15 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में होगी। विद्यार्थी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 22 जून से अपना प्रवेश-पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध है। इसे अनुभाग से डाउनलोड किया जा सकता है।
इच्छुक विद्यार्थी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमए राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस 6440 रुपये है। प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय एवं हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अंकों में छूट प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राजनीति विज्ञान में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी असिस्टेंट प्रोफेसर, सिविल सेवा, शोध, लोक नीति विश्लेषण, राजनीतिक परामर्श, जनसंपर्क, संसदीय कार्य, कूटनीतिक सेवाओं, मीडिया, गैर-सरकारी संगठनों और अनेक क्षेत्रों में कॅरिअर बना सकते हैं। विद्यार्थी विभाग में पीएचडी कर शोध के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं।
प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार यादव, दाखिला इंचार्ज डॉ. बलजीत यादव तथा विभाग के अन्य शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें