फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग समाज की धरोहर, उनकी सेवा हमारी जिम्मेदारी : डॉ. जयपाल

Wed, 02 Oct 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित करते चिकित्सक। स्रोत :
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। सामान्य अस्पताल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर डॉ. जयपाल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर होते हैं और उनकी सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है। वृद्धजन हमारे पूजनीय हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्तूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य, कल्याण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन समाज में वृद्धजनों के योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति समर्थन और देखभाल की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1990 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। इस दिन का लक्ष्य वृद्धजनों की गरिमा बनाए रखना और उनकी भलाई के लिए सामाजिक समर्थन सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का समापन सभी वृद्ध जनों को सम्मानित कर किया गया। बुजुर्गों के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र, डॉ. मुकेश देवी, फार्मासिस्ट रविराज, धर्मसिंह, राममोहन, रामशरण, सुरेंद्र, सोहन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की

सामान्य अस्पताल में बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का विश्लेषण किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। नर्सिंग ऑफिसर सरिता यादव ने वृद्धजनों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को बुजुर्गों की सहायता और देखभाल में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें