फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात में खूब काम कराए लेकिन अल्पसंख्यक वोट नहीं देते : राव इंद्रजीत

Wed, 02 Oct 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि भाजपा ने मेवात में नौकरियां दी और खूब काम कराए हैं। इसके बाद भी अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते। अब समय आ गया है कि आप सभी 36 बिरादरी मिलकर साथ दें, ताकि हम फिर से सरकार बना सकें।
केंद्रीय मंत्री ने ये बातें कोसली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। राव इंद्रजीत ने कोसली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल का नाम लेते हुए कहा कि मुझे पता है कि हवा बन गई है। आज तो वह सिर्फ आप सबकी ड्यूटी लगाने आए हैं, क्योंकि कोसली उनका पुराना हलका है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष का चुनाव नहीं है बल्कि दशकों से जो हमारी हैसियत बनी हुई है, उसे आगे बढ़ाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि हमारी हैसियत को और आगे बढ़ाने के लिए हमें किसी एक बिरादरी नहीं बल्कि 36 बिरादरी के साथ की जरूरत है, क्योंकि अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने सभी का ध्यान रखा है। भाजपा ने मेवात में नौकरियां दीं और खूब काम कराए हैं, लेकिन ये बात दुरुस्त है कि अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते। इसलिए आप सभी 36 बिरादरी मिलकर साथ दें, ताकि हम फिर से सरकार बना सकें। राव इंद्रजीत ने कहा कि चुनावी समय है। नेता आते हैं और जाते हैं लेकिन चुनाव का असली दारोमदार कार्यकर्ताओं पर होता है। लोगों का जहां मन होता है, उसे ही जिताते हैं। राव इंद्रजीत ने कहा कि या तो काला रंग है या सफेद, अगर आपको सफेद रंग चुनना है तो हमारी तरफ आ जाओ और काला रंग चुनना है तो दूसरे प्रत्याशी के पास जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें