फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराबी ने जमकर उत्पात मचाया, अफरा-तफरी मची

विज्ञापन
झगड़ा करते शराबी व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। टपूकड़ा कस्बे में शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शराबी ने नूंह चौक पर कई लोगों को घायल कर दिया, गोलगप्पे और जूस की रेहड़ियों को पलट दिया और एक लोडिंग गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

इस घटना से नूंह चौक पर दोनों तरफ करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसमें सरकारी अस्पताल की ओर जाने वाली कई एंबुलेंस और स्कूल बसें आधे घंटे तक फंसी रहीं। शराबी व्यक्ति टपूकड़ा क्षेत्र के खोहरी कला गांव का उदय सिंह है।
इसके बाद वह टपूकड़ा बाजार पहुंचा और वहां कई दुकानों में तोड़फोड़ की। गुस्साए दुकानदारों में से एक ने शराबी की जमकर पिटाई की जिससे वह नाली में गिर गया। इसके बाद शराबी थाने के सामने पहुंचा और वहां एक गोलगप्पे की रेहड़ी को पलट दिया। इस दौरान भीड़ ने उसकी फिर से पिटाई की।
विज्ञापन

आरोपी इसके बाद नूंह चौक पहुंचा और वहां भी उत्पात मचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची और फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने आरोपी के परिजनों को बुलाया। आरोपी का बेटा मौके पर पहुंचा और उसे गाड़ी में बैठाकर घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें