रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शहर क्षेत्र में बने 30 मीटर हरित पट्टी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया। नारनौल रोड पर नौ अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया। गोठड़ा ठप्पा खोरी में 3 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में 15 डीपीसी, दो चहारदीवारी और अवैध निर्माण को गिरवाया।
टीम ने रामपुरा में लगभग 2 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में प्रारंभिक चरण में कच्चे रोड के नेटवर्क को ध्वस्त करा दिया। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
डीटीपी मनदीप सिंह सिहाग ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं।
उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाॅट न खरीदें ताकि आमजन की कमाई बेकार न जाए।